Posts

झारखंड ELECTION RESULTS 2019 और विश्लेषण BY ISHANT KALRA

Image
झारखंड चुनाव नतीजे 2019 : पिछले एक साल में 5 राज्यों में हारी BJP, 2017 के मुकाबले आधी हो गई पार्टी की हिस्सेदारी  पिछले करीब एक साल में बीजेपी को झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा. नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथ से झारखंड भी गंवाने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी यानी BJP की हिस्सेदारी देश के मात्र 35 प्रतिशत हिस्से पर रह जाएगी. 2017 में पूरी हिंदी भाषी पट्टी पर शासन के साथ 71 प्रतिशत हिस्से पर बीजेपी का नियंत्रण था. हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भी BJP को नुकसान उठाना पड़ा पर सबसे बड़ी पार्टी के बन कर उभरी. हरियाणा में JJP के साथ सरकार बनाने में सफल रही पर महाराष्ट्र हाथ से गंवाना पड़ा. अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत के बावजूद कई राज्यों में बीजेपी की हार से पार्टी के बड़े नेता आगामी विधानसभाओं चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो सकते हैं. आने वाले समय में दिल्ली और बिहार में चुनाव होने हैं और झारखंड के नतीजे का असर इन आगामी चुनावों में पड़ेगा इस बात से इनका...

भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

Image
भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है एक तरफ भारत के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाले मुकदमे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है  दूसरी तरफ करतापुर साहिब कोरिडोर का उद्घाटन आज हो गया है                 1. राम मंदिर पर एतिहासिक फैसला देश के सबसे पुराने केस में से एक अयोध्या विवाद पर फैसला आ गया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाते हुए निर्मोही अखाड़ा और शिया वक्फ बोर्ड का दावा खारिज कर दिया है. रामलला का हक माना गया है. साथ ही मुस्लिम पक्ष को अलग जगह जमीन देने का आदेश दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है. आरएसएस के सूत्रों के मुताबिक, एक साल के भीतर राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा. जहां अभी रामलला विराजमान है, उसी चबूतरे पर मंदिर का गर्भ ग्रह का निर्माण होगा. 3 महीने बाद जब ट्रस्ट बन जाएगा, उसके बाद सभी की सहमति से अगले साल शुभ मुहूर्त में मंदिर का निर्माण शुरू होगा. ऐसे चार शुभ मुहूर्त हैं, जब मंदिर का निर्माण शुरू किया जा सकता है.         ...

My First Blog पीएम मोदी ने समंदर किनारे कूड़ा-कचरा उठाया

Image
पीएम मोदी ने समंदर किनारे कूड़ा-कचरा उठाया  तमिलनाडु की धरती से दिया  स्वच्छता का संदेश Oct 12, 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह महाबलीपुरम के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से ही हमलोग स्वच्छ और फिट रहेंगे. पीएम मोदी समंदर किनारे कूड़ा-कचरा उठाते हुए अगर 130 करोड़ की जनसंख्या के देश और दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कचरा उठा सकता है तो आप क्यों नहीं? अगर उठा नहीं सकते तो कम से कम कचरा फैलाए नहीं। स्वच्छता के लिए इससे बड़ा संदेश नहीं हो सकता